खेत में भीषण आग से 2 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, किसान को भारी नुकसान

खेत में भीषण आग से 2 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, किसान को भारी नुकसान

डिप्टी ब्यूरो चीफ़ धर्मेंद्र चौहान

एटा जनपद के थाना अवागढ़ क्षेत्र के गांव रोहिना मिर्जापुर में उस समय हड़कंप मच गया जब अज्ञात कारणों के चलते खेत में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और करीब 2 बीघा खड़ी गेहूं की फसल जलकर पूरी तरह राख हो गई। आग की लपटें उठती देख ग्रामीण तुरंत मौके पर दौड़ पड़े और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक किसान की फसल पूरी तरह जल चुकी थी, जिससे उसे भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। गनीमत यह रही कि समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं पीड़ित किसान ने प्रशासन से नुकसान का आकलन कर उचित मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें