एटा— थाना कोतवाली नगर पुलिस व चाइल्ड हेल्पलाइन की तत्परता से परिजनों से बिछड़ा 3 वर्षीय मासूम सकुशल मिला, परिजनों ने जताया आभार

एटा— थाना कोतवाली नगर पुलिस व चाइल्ड हेल्पलाइन की तत्परता से परिजनों से बिछड़ा 3 वर्षीय मासूम सकुशल मिला, परिजनों ने जताया आभार

संवाददाता योगेन्द्र सिंह

आज दिनांक 21.11.2025 को लगभग 13:30 बजे थाना कोतवाली नगर को डायल-112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि मोहल्ला रेवाड़ी में एक तीन वर्षीय बच्चा, पुत्र आलोक कुमार, खेलते-खेलते घर से बाहर निकल गया है और लापता है। बच्चा अपनी मां के साथ रिश्तेदारी में आया हुआ था। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तथा चाइल्ड हेल्पलाइन टीम सक्रिय हुई और आसपास के क्षेत्र में बच्चे की तलाश शुरू की। टीम ने मोहल्ले के लोगों से पूछताछ की और खोजबीन जारी रखी। अथक प्रयासों के बाद गुमशुदा बच्चा पास ही सड़क किनारे एक ठेले के पास खड़ा मिला, जो सुरक्षित अवस्था में था।

पुलिस टीम ने बच्चे को तुरंत परिजनों को सकुशल सुपुर्द करते हुए आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रारंभ कर दी।
बच्चा मिल जाने पर परिजनों ने एटा पुलिस व चाइल्ड हेल्पलाइन टीम का धन्यवाद किया और उनकी त्वरित कार्रवाई की सराहना की।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें