ईद पर एटा प्रशासन का फ्लैग मार्च: शांति और सौहार्द की अपील
संवादाता काव्यांश रावत एटा:ईद-उल-अज़हा के अवसर पर एडीएम प्रशासन श्री सत्यप्रकाश एवं अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजकुमार सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए थाना जलेसर क्षेत्र के संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की। इस दौरान उपजिलाधिकारी जलेसर सुश्री भावना विमल और क्षेत्राधिकारी श्री ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह भी मौजूद रहे।
प्रशासनिक टीम ने लोगों से अपील की कि वे त्योहार को आपसी सौहार्द और शांति के साथ मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया कि शासन द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन किया जाए। ईद के मौके पर प्रशासन की सक्रियता से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही और नागरिकों में विश्वास का माहौल बना रहा।,
ये भी पढ़ें Etah: नवविवाहित युवती ने फांसी लगाकर की जीवनलीला समाप्त












