एटा में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो की दर्दनाक मौत

एटा में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो की दर्दनाक मौत, दंपति और मासूम घायल

संवाददाता काव्यांश रावत एटा:  जनपद के रिजोर थाना क्षेत्र में शिकोहाबाद रोड स्थित रामनगर गांव के पास सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। दो बाइकों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक दंपति और मासूम बच्चा घायल हो गए।

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान फिरोजाबाद जनपद के फरीद गोकुलपुर गांव निवासी हरवीर (28 वर्ष) पुत्र गया प्रसाद और श्याम सिंह (40 वर्ष) पुत्र मूलचंद के रूप में हुई है। दोनों एक ही बाइक पर सवार थे।

वहीं दूसरी बाइक पर सवार दंपति और मासूम को हल्की चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही रिजोर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवाया। हरवीर और श्याम सिंह की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही दोनों ने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने दोनों बाइकों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घायल दंपति और मासूम की शिनाख्त अभी नहीं हो सकी है। मृतकों के शव पोस्टमार्टम हाउस भेजे गए हैं। हादसे के बाद मृतकों के गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

इसे भी पढ़ें प्रतापगढ़ में क्रिकेट खेलने के मामूली विवाद के बीच पुलिस पर पथराव, 34 गिरफ्तार

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया