एटा – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अलीगंज क्षेत्र में किया पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था हुई मजबूत

एटा – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अलीगंज क्षेत्र में किया पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था हुई मजबूत

संवाददाता योगेन्द्र सिंह

एटा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्याम नारायण सिंह द्वारा परिनिर्वाण दिवस के दृष्टिगत अलीगंज क्षेत्र में शनिवार को सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान उन्होंने अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों और पुलिस बल के साथ मुख्य बाजार, धर्मस्थलों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पैदल भ्रमण कर स्थिति का निरीक्षण किया। गश्त के दौरान एसएसपी ने क्षेत्र में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली की जांच की और फुटेज के माध्यम से सुरक्षा कवरेज की स्थिति भी परखी। उन्होंने पुलिस कर्मियों को निर्देशित करते हुए कहा कि संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता रखते हुए संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर कड़ी निगरानी बनाए रखें। इसके अतिरिक्त स्थानीय लोगों से संवाद भी किया गया तथा उन्हें पुलिस द्वारा की जा रही सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी दी गई। एसएसपी ने क्षेत्रीय अधिकारियों को आवश्यकतानुसार सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के निर्देश भी दिए, साथ ही गश्त व्यवस्था को लगातार बनाए रखने पर जोर दिया।

परिनिर्वाण दिवस के मद्देनज़र जिला पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरतते हुए संपूर्ण क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है। पुलिस बल की सक्रियता से स्थानीय लोगों में सुरक्षा का भरोसा देखने को मिला।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें