इटावा: मृतक खाते से भुगतान के दबाव में बैंक मैनेजर को मिली धमकी

इटावा: मृतक खाते से भुगतान के दबाव में बैंक मैनेजर को मिली धमकी

संवाददाता रोहित कुमार

इटावा जनपद में एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां मृतक के खाते से भुगतान कराने के दबाव को लेकर बैंक मैनेजर को जान से मारने की धमकी दी गई। जानकारी के अनुसार, हंबरा स्थित एसबीआई शाखा के प्रबंधक अवनीश कुमार, निवासी ग्राम केश्रीपुरा पोस्ट मालिकपुर जनपद कन्नौज, को यह धमकी मिली है। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों द्वारा मृतक व्यक्ति के बैंक खाते से भुगतान कराने का दबाव बनाया जा रहा था। शाखा प्रबंधक द्वारा नियमों और बैंकिंग प्रक्रिया का हवाला देते हुए भुगतान करने से मना करने पर आरोपियों ने उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। घटना के बाद बैंक मैनेजर ने सुरक्षा की मांग करते हुए संबंधित अधिकारियों और पुलिस को शिकायत दी है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। इस घटना के बाद बैंक कर्मचारियों में दहशत का माहौल है। वहीं, पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और बैंक मैनेजर की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें