जनपद एटा में लालगढ़ी राजकीय पशु चिकित्सालय में डॉक्टर नदारद, किसान बेहाल

जनपद एटा में लालगढ़ी राजकीय पशु चिकित्सालय में डॉक्टर नदारद, किसान बेहाल

संवाददाता योगेन्द्र सिंह

एटा लालगढ़ी स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय में लंबे समय से किसी भी पशु चिकित्सक की तैनाती न होने के कारण क्षेत्र के पशुपालक किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पशुओं के इलाज और टीकाकरण की व्यवस्था पूरी तरह ठप पड़ी हुई है। स्थानीय किसानों द्वारा जानकारी लेने पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी (CVO) ने बताया कि यहां तैनात पशु चिकित्सक का स्थानांतरण हो चुका है, लेकिन अब तक नए डॉक्टर की नियुक्ति नहीं की गई है। हालात यह हैं कि अस्पताल में शनिवार को केवल फार्मासिस्ट मौजूद रहते हैं, जबकि बाकी दिनों में पशु चिकित्सालय लगभग बंद ही रहता है। इसी बीच क्षेत्र में खुरपका-मुंहपका (FMD) जैसी खतरनाक बीमारी फैलने की सूचनाएं सामने आ रही हैं, जिससे किसानों की चिंता और बढ़ गई है। समय पर इलाज और टीकाकरण न होने से पशुओं की जान पर संकट मंडरा रहा है।
सरकारी व्यवस्था के ठप होने से मजबूर पशुपालक निजी पशु चिकित्सकों से इलाज कराने को विवश हैं, जिससे उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।
ग्रामीण किसानों ने जिला प्रशासन और पशुपालन विभाग से तत्काल लालगढ़ी पशु चिकित्सालय में डॉक्टर की तैनाती की मांग की है, ताकि पशुओं का समय पर उपचार हो सके और बीमारी पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सके।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal