पुत्र के हत्या के मामले में पिता गिरफ्तार 

पुत्र के हत्या के मामले में पिता गिरफ्तार 

संवाददाता: बृजेंद्र शर्मा

थाना बाघराय, जनपद प्रतापगढ़

पुत्र की हत्या के मामले में पिता गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त लकड़ी का बोटा बरामद

पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बाघराय पुलिस ने पुत्र की हत्या के मामले में अभियुक्त पिता शेषमणि पाण्डेय को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लकड़ी का बोटा भी बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, दिनांक 08 जुलाई 2026 को थाना बाघराय क्षेत्र के ग्राम कमोली वीरभानपुर निवासी शिवम पाण्डेय की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु की सूचना मिली थी। मामले की जांच एवं साक्ष्यों के आधार पर यह तथ्य सामने आया कि मृतक के पिता शेषमणि पाण्डेय ने अपने पुत्र की हत्या कर घटना को दुर्घटना का रूप देकर साक्ष्य छिपाने का प्रयास किया। इस संबंध में थाना बाघराय पर मु0अ0सं0 173/2026 के तहत धारा 103(1), 238(क) एवं 351(3) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) श्री बृजनन्दन राय एवं क्षेत्राधिकारी सदर श्री रविन्द्र प्रताप सिंह के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी श्रवण कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त शेषमणि पाण्डेय (53 वर्ष) को कमोली वीरभानपुर नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया।

पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने स्वीकार किया कि उसने अपने पुत्र शिवम पाण्डेय की लकड़ी के बोटे से प्रहार कर हत्या की थी। उसकी निशानदेही पर घर के सामने गौशाला के पीछे फेंका गया घटना में प्रयुक्त लकड़ी का बोटा बरामद कर पुलिस ने उसे नियमानुसार कब्जे में लेकर सील कर दिया।

गिरफ्तार अभियुक्त:

शेषमणि पाण्डेय पुत्र स्व. लालता प्रसाद पाण्डेय, उम्र लगभग 53 वर्ष, निवासी ग्राम कमोली वीरभानपुर, थाना बाघराय, जनपद प्रतापगढ़।

बरामदगी:

• घटना में प्रयुक्त एक अदद लकड़ी का बोटा।

पुलिस टीम:

थाना प्रभारी श्रवण कुमार, उपनिरीक्षक दिनेश कुमार, उपनिरीक्षक राजाराम सिंह, आरक्षी सिकन्दर मौर्य, आरक्षी राहुल यादव एवं महिला आरक्षी खुशबू यादव, थाना बाघराय, जनपद प्रतापगढ़।

ये भी पढ़ें फिरोजाबाद हत्याकांड मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले विराज को फांसी

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें