पाँच भूखण्डों की नीलामी से गाजियाबाद विकास प्राधिकरण को ₹7.04 करोड़ की आय

पाँच भूखण्डों की नीलामी से गाजियाबाद विकास प्राधिकरण को ₹7.04 करोड़ की आय

संवाददाता: पवन सूर्यवंशी

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत दिनांक 29 दिसंबर 2025 को हिन्दी भवन, लोहिया नगर, गाजियाबाद में विभिन्न योजनाओं के रिक्त आवासीय एवं व्यवसायिक भूखण्डों की नीलामी आयोजित की गई।

नीलामी के माध्यम से कौशाम्बी योजना, ब्लॉक-ए के 04 आवासीय भूखण्डों से ₹6.71 करोड़ तथा यू.पी. बॉर्डर, पाकेट-ए स्थित 01 दुकान भूखण्ड से ₹0.33 करोड़ की संभावित आय प्राप्त हुई। इस प्रकार कुल ₹7.04 करोड़ की आय प्राधिकरण को होने की संभावना है।

इस नीलामी में कन्वीनियेंट शॉपिंग, दुकान, मिक्स लैंड यूज, शिक्षण संस्थान, हॉस्पिटल/नर्सिंग होम के भूखण्डों के साथ-साथ शास्त्रीनगर योजना में स्थित लाल बहादुर हॉकी स्टेडियम (हॉकी ग्राउंड एवं नेट प्रैक्टिस एरिया) के तीन वर्ष के संचालन हेतु लीज/अनुबंध की नीलामी भी सम्मिलित रही।

नीलामी की कार्यवाही अपर सचिव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, जिसमें विशेष कार्याधिकारी/प्रभारी व्यवसायिक, सहायक अभियंता, लेखाकार तथा प्रभारी पुलिस निरीक्षक सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें महिलाओं के कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न निवारण अधिनियम-2013 विषय पर गाजियाबाद में कार्यशाला आयोजित

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें