32वीं एथलेटिक्स प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन
मुख्य अतिथि एमएलसी ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं
संवाददाता रिपोर्ट. जनपद सिद्धार्थनगर में आयोजित 32वीं एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2025-26 का भव्य समापन शनिवार को हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि रहे गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी परम आदरणीय श्री ध्रुव कुमार त्रिपाठी, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे मंडल अध्यक्ष उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद श्री भानु प्रताप मिश्र।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला विद्यालय निरीक्षक श्री अरुण कुमार ने की, तथा मंच संचालन श्री सच्चिदानंद शुक्ल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मां सरस्वती के समक्ष माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन के साथ समारोह का शुभारंभ किया गया।
प्रधानाचार्य श्री दयाशंकर यादव एवं आयोजन टीम ने अतिथियों का स्वागत और सम्मान किया। इसके उपरांत विजयी खिलाड़ियों को सम्मानित कर पुरस्कार वितरित किए गए। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विद्यालयों के शारीरिक शिक्षा शिक्षक एवं कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि श्री ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि “यह खिलाड़ी जिला, मंडल, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन करें।” उन्होंने सभी प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के अंत में झंडा अवरोहण और राष्ट्रगान के साथ प्रतियोगिता का समापन हुआ।
इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों में —
श्री बृजेश कुमार द्विवेदी (जिला मंत्री, उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद), डॉ. शेषनारायण पांडे, जनाब तारिक अहमद, श्री प्रकाश सिंह, श्री आलोक त्रिपाठी, श्री रामनिवास कुशवाहा, श्री चंद्रभान, श्रीमती सीमा, श्री विनोद त्रिपाठी, श्री बबलू श्रीवास्तव, श्री अमित शुक्ल, श्री रामविलास यादव, डॉ. हृदय नारायण मिश्र, श्री गुलाब मौर्य, श्री दौलत बाबू गुप्ता, श्री रत्नेश कुमार, श्री स्पर्श वर्मा, श्री सुनील कुमार, श्री आशीष दयाल, श्री शंभूनाथ, श्री ध्रुव कुमार, श्वेता मैडम सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी शिक्षकों और विद्यालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए डीआईओएस श्री अरुण कुमार ने कहा कि “इस प्रतियोगिता ने जिले के युवा खिलाड़ियों में नई ऊर्जा और प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत की है।”
समारोह के आयोजक प्रधानाचार्य श्री रमाकांत द्विवेदी और उनकी टीम के उत्कृष्ट आयोजन की सभी ने सराहना की।
ये भी पढ़ें पत्नी वो को गोली मारने के बाद पति ने खुद को भी मारी गोली, दोनों की मौत












