एटा दीवानी में अधिवक्ता आलोक यादव का भव्य स्वागत, अधिवक्ताओं ने जीत का भरोसा जताया

एटा दीवानी में अधिवक्ता आलोक यादव का भव्य स्वागत, अधिवक्ताओं ने जीत का भरोसा जताया

संवाददाता योगेन्द्र सिंह

एटा। सदस्य बार काउंसिल (उत्तर प्रदेश) के चुनाव में प्रत्याशी अधिवक्ता आलोक कुमार यादव का एटा दीवानी परिसर में गर्मजोशी से स्वागत किया गया। वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष कुमार गौतम ने अपने चेंबर पर सम्मान समारोह आयोजित कर आलोक यादव का अभिनंदन किया। इस दौरान मौजूद सभी अधिवक्ताओं ने आलोक कुमार यादव का स्वागत कर आगामी चुनाव में एकजुट समर्थन देने का आश्वासन दिया। जनपद एटा से सदस्य बार काउंसिल के एकमात्र प्रत्याशी होने के नाते आलोक यादव को जनपद के अधिवक्ताओं का व्यापक समर्थन मिल रहा है। अधिवक्ताओं का मानना है कि उनकी जीत से एटा जनपद का गौरव और सम्मान बढ़ेगा तथा अधिवक्ताओं से जुड़े मुद्दों को नई मजबूती मिलेगी।

सम्मान समारोह में भारी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे। प्रमुख रूप से वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष कुमार गौतम, अधिवक्ता राम यादव (रामनगर), कुलदीप कुमार, जयपाल सिंह, राहुल यादव, चमन खान, आकाश यादव, सविनय सहित कई अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें