भूजल संवर्धन कोर टीम/जिला तकनीकी समिति की बैठक सम्पन्न
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ
04 अप्रैल 2026 प्रतापगढ़। परियोजना निदेशक डीआरडीए दयाराम यादव की अध्यक्षता में जनपद के क्रिटिकल, सेमीक्रिटिकल एवं सुरक्षित विकास खण्डो में वर्षा जल संचयन भूजल रिचार्ज एवं जल संरक्षण की कार्ययोजना के अनुमोदन हेतु विकास भवन सभागार में भूजल संवर्धन कोर टीम/जिला तकनीकी समिति (डी0टी0सी0सी0) की बैठक की गयी। बैठक में सहायक अभियन्ता लघु सिंचाई विक्रमाजीत द्वारा अवगत कराया गया कि वर्ष 2012 में प्रदेश में 76 विकास खण्ड अतिदोहित, 32 विकास खण्ड क्रिटिकल श्रेणी में एवं 108 विकास खण्ड अतिदोहित एवं क्रिटिकल श्रेणी में वर्गीकृत किये गये जो एक भयावाह स्थिति है। जनपद प्रतापगढ़ में 11 विकास खण्ड अतिदोहित एवं 1 विकास खण्ड क्रिटिकल श्रेणी में वर्गीकृत था। लघु सिंचाई विभाग द्वारा जल संरक्षण से सम्बन्धित योजनाओ का डी0टी0सी0सी0 से अनुमोदनोपरान्त चेकडैम निर्माण, तालाब पुनर्विकास एवं रूफ टॉप रेनवाटर हार्वेस्टिंग का कार्य कराया गया। वर्तमान भू-जल आकलन रिपोर्ट के अनुसार जनपद प्रतापगढ़ में अतिदोहित श्रेणी में कोई विकास खण्ड नहीं है। ।भूगर्भ जल संसाधन आकलन रिपोर्ट 2025 के अनुसार जनपद प्रतापगढ़ में विकास खण्डों की स्थिति अतिदोहित श्रेणी शून्य है, क्रिटिकल श्रेणी में विकास खण्ड मानधाता, सदर, सण्ड़वा चन्द्रिका एवं शिवगढ़ है, सेमी क्रिटिकल मेंं विकास खण्ड बाबा बेलखरनाथधाम, गौरा, लक्ष्मणपुर, लालगज, मंगरौरा, पट्टी एवं रामपुर संग्रामगढ़ है तथा सुरक्षित श्रेणी में विकास खण्ड कुण्डा, कालाकांकर, बिहार, बाबागंज, सांगीपुर एवं आसपुर देवसरा है। लघु सिंचाई द्वारा जनपद में विभिन्न नदी नालो पर 163 चेकडैम निर्माण कार्य हेतु कार्ययोजना, 01 हेक्टेयर से 05 हेक्टेयर तक के क्षेत्रफल वाले 28 तालाब जीर्णोद्धार कार्य एवं 114 शासकीय एवं अर्धशासकीय भवनों पर रूफटॉप रेनवाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली स्थापित करने हेतु कार्य योजना भूजल संवर्धन कोर टीम/जिला तकनीकी समिति (डी0टी0सी0सी0) के समक्ष प्र्रस्तुत की गयी है जिस पर भूजल संवर्धन कोर टीम/जिला तकनीकी समिति (डी0टी0सी0सी0) द्वारा कार्ययोजना अनुमोदित की गयी। बैठक में जिला विकास अधिकारी सन्तोष कुमार सिंह, सहायक अभियन्ता लघु सिंचाई विक्रमाजीत सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।।
जिला सूचना कार्यालय प्रतापगढ़ द्वारा प्रसारित।।












