तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ऑटो में मारी टक्कर, चाचा-भतीजा घायल: अलीगंज के अमरोली रोड पर हादसा, एक की हालत गंभीर

तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ऑटो में मारी टक्कर, चाचा-भतीजा घायल: अलीगंज के अमरोली रोड पर हादसा, एक की हालत गंभीर

संवाददाता धर्मेंद्र चौहान

एटा। अलीगंज थाना क्षेत्र के अमरोली रोड पर बुधवार देर रात एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सामने से आ रहे ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में ऑटो चालक आकाश और उसका चाचा टिंकू गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर पलटे हुए ऑटो को सीधा किया और दोनों घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अलीगंज पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद ऑटो चालक आकाश के चाचा टिंकू को गंभीर हालत में उच्च चिकित्सा केंद्र के लिए रेफर कर दिया।

फिलहाल इस मामले की सूचना कोतवाली अलीगंज पुलिस को नहीं दी गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रैक्टर चालक टक्कर मारने के बाद वाहन सहित मौके से फरार हो गया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें