बेवर नहर शाखा में कटाव से सैकड़ों बीघा खेत जलमग्न, किसानों में मचा हाहाकार

बेवर नहर शाखा में कटाव से सैकड़ों बीघा खेत जलमग्न, किसानों में मचा हाहाकार

संवाद दाता:पंकज मिश्रा

मैनपुरी। विकास खंड बिछवां क्षेत्र के अंतर्गत बिवार नहर शाखा में अचानक कटाव हो जाने से आसपास के इलाकों में सैकड़ों बीघा कृषि भूमि जलमग्न हो गई। नहर से तेज बहाव के साथ पानी खेतों में भर गया, जिससे खड़ी फसलें पूरी तरह डूब गईं और किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र के किसान मौके पर पहुंच गए और नहर विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया। हालांकि देर तक कोई ठोस राहत कार्य शुरू न होने से किसानों में आक्रोश देखने को मिला। किसानों का कहना है कि यदि समय रहते नहर की मरम्मत और निगरानी की गई होती तो यह स्थिति पैदा नहीं होती। नहर में हुआ यह कटाव साजिश का नतीजा है या किसी प्राकृतिक कारण से हुआ, इसका अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। प्रशासन और नहर विभाग द्वारा मामले की जांच की जा रही है। वहीं खेतों में भरे पानी के कारण गेहूं, सरसों व अन्य रबी फसलों को भारी क्षति पहुंचने की आशंका जताई जा रही है।

पीड़ित किसानों ने प्रशासन से शीघ्र नहर की मरम्मत कराने, जलनिकासी की व्यवस्था करने और फसल क्षति का आकलन कर मुआवजा दिए जाने की मांग की है। फिलहाल किसान नुकसान को लेकर बेहद परेशान हैं और प्रशासनिक कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें