एक लाख की सुपारी देकर पति ने कराई पत्नी की हत्या, ऐसे खुली आरोपी की पोल

वो रोज पैसों को लेकर झगड़ा करती थी… एक लाख की सुपारी देकर पति ने कराई पत्नी की हत्या, ऐसे खुली आरोपी की पोल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।
जहां एक बेरहम पति ने महज़ एक लाख रुपये की सुपारी देकर अपनी गर्भवती पत्नी की हत्या करा दी।
पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी पति ने अपनी 5 माह की गर्भवती पत्नी पूजा की हत्या
कराई थी क्योंकि वह लगातार पैसों को लेकर झगड़ा करती थी।

दो साल पहले हुई थी शादी

जानकारी के अनुसार, दो साल पहले राजू गुप्ता ने पूजा से शादी की थी।
शुरुआती कुछ महीने दोनों के बीच सबकुछ ठीक रहा, लेकिन जल्द ही दोनों के बीच पैसों को लेकर विवाद बढ़ने लगे।
राजू ने बताया कि पूजा अक्सर पैसों की मांग करती और झगड़ा करती थी। उसने अपनी पत्नी के नाम पर दो प्लॉट खरीदे थे,
जिनमें से एक को बेचकर उसने कर्ज चुकाया था, लेकिन शेष पैसों को लेकर पूजा लगातार दबाव बना रही थी।

हत्या की साजिश ऐसे रची गई

पुलिस जांच में सामने आया कि राजू ने अपने साथी अनीस से सारी बातें साझा कीं,
जिसके बाद अनीस ने हत्या की साजिश रचने के लिए शकील, सर्वेश और राजेश से मुलाकात करवाई।
योजना के तहत राजू अपनी पत्नी को माल क्षेत्र के बसहरी मड़वाना गांव की ओर लेकर गया,
जहां पहले से मौजूद तीन लोगों ने उसे दबोच लिया और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

दोनों की थी दूसरी शादी

जांच के दौरान एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि यह दोनों की दूसरी शादी थी।
राजू की पहली पत्नी की पहले ही मृत्यु हो चुकी थी, जबकि पूजा पहले पति की हत्या के मामले में
जेल जा चुकी थी। पुलिस ने सभी आरोपियों – राजू, अनीस, शकील, राजेश और सर्वेश – को
गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस ने मामले की जांच आगे बढ़ा दी है और घटना के पीछे की आर्थिक व पारिवारिक पृष्ठभूमि की गहन पड़ताल की जा रही है।

ये भी पढ़ें सतपाल राणा का आरोप: पानीपत विधानसभा सीटों पर 5 अक्टूबर 2024 को व्यापक फर्जी वोटिंग हुई

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें