सहारनपुर मदरसे में मासूम पर हैवानियत: उल्टा लटकाकर 36 डंडे मारे, दो मौलाना गिरफ्तार

सहारनपुर मदरसे में मासूम पर हैवानियत: उल्टा लटकाकर 36 डंडे मारे, दो मौलाना गिरफ्तार

डिप्टी स्टेट ब्यूरो चीफ धर्मेंद्र चौहान

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। गंगोह थाना क्षेत्र के खानपुर गुर्जर गांव स्थित एक मदरसे में दो मौलानाओं द्वारा 10 साल के मासूम बच्चे की बेरहमी से पिटाई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में बच्चे को उल्टा लटकाकर डंडों से पीटते हुए देखा जा सकता है, जबकि वह दर्द से चीखते हुए छोड़ देने की गुहार लगाता रहा। जानकारी के मुताबिक, यह घटना मदरसा दारुल उलूम जकरिया की है। वायरल वीडियो में एक मौलाना बच्चे के पैर पकड़कर उसे उल्टा लटकाए हुए है, जबकि दूसरा मौलाना उसे लगातार डंडे मार रहा है। बताया जा रहा है कि बच्चे को कुल 36 डंडे मारे गए।
डेढ़ साल पुराना वीडियो, विवाद के बाद हुआ वायरल
पुलिस जांच में सामने आया है कि यह वीडियो करीब डेढ़ साल पुराना है। इसे मदरसे के ही एक तीसरे मौलाना ने रिकॉर्ड किया था। हाल ही में किसी विवाद के चलते उसने यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद मामला सामने आया।
शिकायत के बाद हरकत में आई पुलिस
गांव निवासी साजिद हसन ने शुक्रवार रात गंगोह थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने पुलिस को वायरल वीडियो भी सौंपा और सख्त कार्रवाई की मांग की।
दोनों आरोपी मौलाना गिरफ्तार
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुकदमा दर्ज किया और शनिवार सुबह दोनों आरोपी मौलाना—जुनैद और शोयब—को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बच्चा मदरसा छोड़कर भाग गया था, इसी कारण उसे सजा दी गई।
जांच जारी, सख्त कार्रवाई के संकेत
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है और लोग बच्चों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रहे हैं।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया