मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने दिया आशीर्वाद, नवदम्पतियों को मिले उपहार

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने दिया आशीर्वाद, नवदम्पतियों को मिले उपहार

संवाददाता अमित शुक्ला

प्रतापगढ़। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आयोजित भव्य विवाह समारोह में आज नवविवाहित जोड़ों को जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने शुभाशीष प्रदान किया। समारोह में पहुंचे माननीय जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने सभी दंपतियों को शासन की ओर से मिलने वाले उपहार एवं प्रमाणपत्र भेंट किए और उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री की महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजना की सराहना करते हुए कहा कि सामूहिक विवाह न केवल आर्थिक बोझ कम करता है बल्कि सामाजिक एकता का सुंदर उदाहरण भी प्रस्तुत करता है। मुख्य विकास अधिकारी दिव्या मिश्रा ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए संबंधित विभागों को धन्यवाद दिया तथा बताया कि प्रत्येक जोड़े को शासन द्वारा निर्धारित सहायता राशि और आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई है।

समारोह में उपस्थित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने पूरे आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने में ऐसे कार्यक्रम महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के दौरान सभी नवदम्पतियों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal