बेहतर यातायात प्रबंधन एवं पर्यवेक्षण हेतु यातायात निरीक्षक सप्तम सब जोन के कार्यालय का उद्घाटन,उद्घाटन अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था यातायात), गाजियाबाद महोदय श्री राज करन नैय्यर द्वारा किया गया
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर




पुलिस आयुक्त गाजियाबाद महोदय जे० रविन्द्र गौड़ द्वारा कमिश्नरेट की यातायात व्यवस्था को अधिक सुगम, सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाए जाने के उद्देश्य से संपूर्ण यातायात प्रबंधन को 03 जोन एवं 09 सब-जोन में पुनर्गठित किया गया है। जोन स्तर पर सहायक पुलिस आयुक्त (यातायात) तथा सब-जोन स्तर पर यातायात निरीक्षक को नामित कर नियुक्त किया गया है। इसी क्रम में त्वरित यातायात प्रबंधन, बेहतर पर्यवेक्षण, और जनता को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त गाजियाबाद महोदय जे० रविन्द्र गौड़ द्वारा सभी यातायात निरीक्षकों हेतु कार्यालय निर्माण/पोर्टा केबिन CSR (Corporate Social Responsibility) के माध्यम से स्थापित किए जाने के निर्देश दिए गए थे। इन निर्देशों के क्रम में सहायक पुलिस आयुक्त यातायात तृतीय जोन तथा यातायात निरीक्षक सप्तम, द्वारा सतत प्रयास कर टाटा स्टील प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से CSR के माध्यम से सप्तम सब-जोन के यातायात निरीक्षक कार्यालय के लिए पुलिस लाइन गेट नंबर 01 के पास एक सुसज्जित पोर्टा केबिन (मय फर्नीचर) का निर्माण कराया गया। आज दिनांक 26-05-2026 को उक्त पोर्टा केबिन कार्यालय का उद्घाटन अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था यातायात), गाजियाबाद महोदय श्री राज करन नैय्यर द्वारा किया गया। उद्घाटन अवसर पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था यातायात), महोदय द्वारा यातायात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वो पूर्ण मनोयोग, तत्परता एवं प्रभावशीलता के साथ कार्य करते हुए गाजियाबाद की यातायात व्यवस्था को और अधिक सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने के लिए प्रयासों को गति दें। यह यातायात निरीक्षक कार्यालय यातायात निरीक्षक के दैनिक राजकीय कार्यों के साथ साथ यातायात के सामान्य होने की स्थिति में आराम करने के लिए भी उपयोगी होंगे।इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त-यातायात, अपर पुलिस उपायुक्त-यातायात, समस्त सहायक पुलिस आयुक्त-यातायात, प्रतिसार निरीक्षक प्रथम/द्वितीय, समस्त यातायात निरीक्षक गण एवं टाटा स्टील कंपनी के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यालय उद्घाटन के अवसर पर यातायात पुलिस कर्मियों को AC हेलमेट वितरण:-
कार्यालय उद्घाटन के अवसर पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था/यातायात) द्वारा यातायात व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुरक्षित बनाए जाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए कमिश्नरेट गाजियाबाद के शहर एवं देहात क्षेत्र के एक्सप्रेस-वे, हाईवे तथा अन्य संवेदनशील एवं व्यस्त यातायात स्थलों पर ड्यूटीरत यातायात कर्मियों को 10 अत्याधुनिक “टेम्प्रेचर कंट्रोल डिवाइस (AC हेलमेट)” वितरित किए गए। ये उपकरण विशेष रूप से भीषण गर्मी एवं तेज धूप में कार्यरत यातायात पुलिसकर्मियों को राहत प्रदान करने हेतु उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे वे कठिन मौसम परिस्थितियों में भी पूरी दक्षता, सतर्कता एवं ऊर्जा के साथ अपने ड्यूटी प्वाइंट पर उपस्थित रहकर यातायात संचालन को सुचारु बनाए रख सकें।गाजियाबाद पुलिस सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु कर्तव्य-निष्ठ होकर संकल्पित है।यातायात पुलिस X हैंडल @Gzbtrafficpolपुलिस उपायुक्त, यातायात कमिश्नरेट-गाजियाबाद।यातायात पुलिस कण्ट्रोल रूम नंबर 9643322904












