जनपद अलीगढ़ में तैनात दरोगा हरि विलास का निधन, अचानक बिगड़ी तबीयत बनी मौत का कारण

जनपद अलीगढ़ में तैनात दरोगा हरि विलास का निधन, अचानक बिगड़ी तबीयत बनी मौत का कारण

मंडल संवाददाता अमित चौहान

अलीगढ़ के देहली गेट थाने में तैनात उपनिरीक्षक हरिविलास का बुधवार देर रात अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद निधन हो गया। उन्हें गंभीर अवस्था में मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
52 वर्षीय हरिविलास पुत्र श्याम सिंह मूल रूप से एटा जिले के थाना निधौली कलां क्षेत्र के नगला खिल्ली गांव के निवासी थे। वर्तमान में वह एटा के माँ शीतला विहार, देहात कोतवाली के सामने रह रहे थे। उन्होंने वर्ष 1995 में सिपाही के रूप में पुलिस विभाग में अपनी सेवा शुरू की थी और हाल ही में पदोन्नति पाकर उपनिरीक्षक बने थे। परिजनों के अनुसार, बुधवार रात करीब 11 बजे उनकी अचानक तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें तत्काल जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने उन्हें बचाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
गुरुवार सुबह करीब 11:30 बजे पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद उनके पुत्र सुधीर ने इस दुखद घटना की पुष्टि की। इस आकस्मिक निधन से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, वहीं पुलिस विभाग में भी शोक की लहर दौड़ गई है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें