जयगुरुदेव संगत कुंडा ने घर घर जाकर दिया शाकाहार बनने का संदेश 17 मई से होने मथुरा सत्संग कार्यक्रम का दिया आमंत्रण
जिला संवाददाता अमित शुक्ला
कुंडा प्रतापगढ़ जयगुरुदेव संगत कुंडा संगठन के कार्यकर्ताओं ने कुंडा क्षेत्र में हर गाँव में घर घर जाकर लोगों को शाकाहारी बनने का संदेश दे रहे हैं और लोगों से 17 मई से 21 मई तक मथुरा में होने वाले सत्संग कार्यक्रम के लिए एक आमंत्रित कर रहे हैं । गौरतलब है कि जयगुरुदेव के भक्तों की मान्यता रही है कि भोजन के लिए किसी भी निर्दोष जीव की हत्या करना पाप है और इसलिए वे समाज से शाकाहार अपनाने को लेकर जागरूकता अभियान समय समय पर चलाते हैं। कुंडा में भी जयगुरुदेव के भक्तों की व्यापक संख्या जो निरंतर ऐसे अभियान चलाते रहे हैं।












