जिला परिषद पानीपत की चेयरपर्सन ज्योति शर्मा ने जानकारी दी।

जिला परिषद पानीपत की चेयरपर्सन ज्योति शर्मा ने जानकारी दी।

जिला क्राइम रिपोर्टर सागर गोयल पानीपत हरियाणा

पानीपत, 27 अप्रैल। जिला परिषद पानीपत की चेयरपर्सन ज्योति शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह के कुशल नेतृत्व में प्रदेश निरंतर विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उनके दूरदर्शी नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में हरियाणा ने विकास, पारदर्शिता और सुशासन के क्षेत्र में नई पहचान बनाई है। उनके द्वारा शुरू की गई जनहितकारी योजनाओं और नीतियों का ही परिणाम है कि आज प्रदेश में गांवों के विकास को नई दिशा और गति मिली है। उनका निरंतर मार्गदर्शन आज भी प्रदेश के विकास कार्यों को मजबूती प्रदान कर रहा है। उन्होंने बताया कि पानीपत जिले की सभी ग्राम पंचायतों में स्थित तालाबों का बड़े स्तर पर कायाकल्प किया जाएगा। इस योजना के तहत तालाबों की सफाई, गहरीकरण, मरम्मत, सुंदरीकरण तथा उनके चारों ओर हरित पट्टी विकसित करने का कार्य किया जाएगा। साथ ही, तालाबों के आसपास पक्के घाट, बैठने की व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं विकसित की जाएंगी, ताकि ये स्थान गांवों की पहचान और आकर्षण का केंद्र बन सकें। ज्योति शर्मा ने कहा कि यह योजना केवल सौंदर्यीकरण तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका मुख्य उद्देश्य जल संरक्षण को बढ़ावा देना और प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करना है। तालाबों के पुनर्जीवन से वर्षा जल संचयन को मजबूती मिलेगी, जिससे भूजल स्तर में सुधार होगा और जल संकट की समस्या से राहत मिलेगी। उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह के नेतृत्व में हरियाणा सरकार गांव-गरीब-किसान के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। ज्योति शर्मा ने कहा कि तालाबों का कायाकल्प गांवों की तस्वीर और तकदीर बदलने का कार्य करेगा। स्वच्छ और सुंदर तालाब न केवल पर्यावरण संरक्षण में सहायक होंगे, बल्कि सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सामुदायिक गतिविधियों के केंद्र के रूप में भी विकसित होंगे। इससे ग्रामीणों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और गांवों का समग्र वातावरण सकारात्मक बनेगा। उन्होंने जिले की सभी ग्राम पंचायतों, सरपंचों, पंचों एवं ग्रामीणों से अपील की कि वे इस जनहितकारी अभियान में बढ़-चढक़र भाग लें और अपने गांव को स्वच्छ, सुंदर एवं जल-संपन्न बनाने में सक्रिय सहयोग दें।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें