लोकपाल मनरेगा समाज शेखर ने मांधाता ब्लाक के पीपरपुर प्राचीन हाट बाजार का किया निरीक्षण

लोकपाल मनरेगा समाज शेखर ने मांधाता ब्लाक के पीपरपुर प्राचीन हाट बाजार का किया निरीक्षण

ग्राम पंचायत को सुव्यवस्था व स्वच्छता का दिया निर्देश

संवाददाता अवधेश चंद्र पांडेय

प्रतापगढ़। लोकपाल मनरेगा समाज शेखर ने मांधाता विकास खंड के ग्राम पंचायत ढे़मा व धरमपुर की सीमा पर बकुलाही नदी के किनारे स्थित प्राचीन साप्ताहिक हाट बाजार का भ्रमण कर निरीक्षण किया। ग्राम पंचायत ढेमा को समुदायिक बाजार को स्वच्छता के साथ साथ सुव्यवस्थित करने का निर्देश दिया। वहीं बाजार में एकत्र ग्रामीणों की समस्याओ को सुना और सम्बन्धित ग्राम पंचायत को समाधान का त्वरित निर्देश दिया। बीते शुक्रवार की शाम को अचानक लोकपाल मनरेगा समाज शेखर मांधाता ब्लाक क्षेत्र के औचक निरीक्षण पर तरौल, धरमपुर, ढेमां आदि ग्रामो का भ्रमण कर मनरेगा के सम्बन्ध में जन संवाद किया और जमीनी हकीकत को देखा। लोकपाल ने धर्मपुर के ग्राम प्रधान को दिसंबर माह के द्वितीय सप्ताह में जन चौपाल लगाने का निर्देश दिया। कहा की चौपाल में वह स्वयम भी प्रतिभाग करेंगे।

लोकपाल समाज शेखर ने पीपरपुर हाट बाजार का भ्रमण कर मनरेगा के सम्बन्ध में ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओ का तत्काल समाधान किया। बाजार की सफाई और बैठने तथा आवागमन को सुव्वस्थित करने का निर्देश ग्राम पंचायत ढे़मा को दिया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें