शालीमार गार्डन में धूमधाम से मनाई गई महाराणा प्रताप जयंती, पप्पू पहलवान के नेतृत्व में दी गई पुष्पांजलि
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर 




दिनांक: 09 मई 2026 में वार्ड संख्या 78, शालीमार गार्डन स्थित गाजियाबाद के निवर्तमान महानगर महामंत्री आदरणीय पप्पू पहलवान जी के नेतृत्व में शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती के शुभ अवसर पर उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण करके पुष्पांजलि एवं श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनकी जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन निवर्तमान महानगर महामंत्री श्री पप्पू पहलवान जी के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के सैकड़ों नागरिकों, युवाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने महाराणा प्रताप की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन भेंट किए। श्री पप्पू पहलवान ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा, _”महाराणा प्रताप केवल मेवाड़ के नहीं, पूरे भारत के स्वाभिमान के प्रतीक हैं। उन्होंने हमें सिखाया कि मातृभूमि की रक्षा के लिए घास की रोटी खाकर भी जिया जा सकता है, पर स्वाभिमान से समझौता नहीं किया जा सकता। आज की युवा पीढ़ी को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।”_कार्यक्रम में “जय महाराणा” और “भारत माता की जय” के नारों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा। उपस्थित लोगों ने महाराणा प्रताप के पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर श्री डी न कॉल, भूषण लाल टिगलू,भूपेंद्र गोस्वामी ,दिनेश माथुर योगराज शर्मा, नितिन बंसल, गौरव शर्मा, सुनील शर्मा ,अरविंद सिंह राणा, जगदीश सती, सोनू शर्मा सत्येंद्र भंडारी, बिजेंदर सिंह, अमिताभ श्रीवास्तव ,अनीता राणा निशा चौहान, मुनेश कसाना आदि बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, महिलाएं एवं युवा उपस्थित रहे।












