प्रतापगढ़ से बड़ी सफलता, स्पेशल टीम ने पकड़ी करोड़ों की स्मैक

प्रतापगढ़ से बड़ी सफलता, स्पेशल टीम ने पकड़ी करोड़ों की स्मैक

 

प्रतापगढ़। तेज़तर्रार कप्तान दीपक भूकर के निर्देशन में स्पेशल टीम और लीलापुर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर नशा कारोबार पर बड़ी चोट की है। पुलिस ने 116 ग्राम स्मैक और 25 ग्राम एमडी (मेथामफेटामाइन ड्रग्स) बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में कीमत 33 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया जबकि उसका एक साथी फरार हो गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजेश उर्फ रोहित सिंह (निवासी रायबरेली) के रूप में हुई है, जबकि फरार साथी अनिल सिंह (निवासी बैजलपुर, अन्तू, प्रतापगढ़) बताया जा रहा है।

पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और चार मोबाइल फोन भी बरामद किए। दबिश देने वाली टीम में हेड कांस्टेबल महेश सिंह, कांस्टेबल बृजेश सिंह आनंद यादव और कांस्टेबल वीरेंद्र शामिल रहे।

पूछताछ में आरोपी ने चौंकाने वाला खुलासा किया कि अनिल सिंह ही स्मैक व एमडी लाकर देता था। दोनों बराबर पैसा लगाकर समान रूप से मुनाफा बांटते थे।

पुलिस कप्तान ने स्पष्ट किया कि नशा तस्करी में लिप्त लोगों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने आमजन से अपील की कि नशे के कारोबार की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि कड़ी कार्रवाई की जा सके।

इस कार्रवाई के बाद जिले भर में नशा कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

ये भी पढ़ें सामाजिक न्याय एवं प्रतिनिधित्व सम्मेलन” पर प्रशासनिक रोक,लोकतांत्रिक अधिकारों का हुआ हनन

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें