निंबरी में 16 दिसंबर को लगेगा मेगा सेवा शिविर: 37 विभाग एक ही छत के नीचे देंगे सुविधाएँ

निंबरी में 16 दिसंबर को लगेगा मेगा सेवा शिविर: 37 विभाग एक ही छत के नीचे देंगे सुविधाएँ

जिला क्राइम रिपोर्टर सागर गोयल, पानीपत हरियाण

आमजन तक सरकारी योजनाओं और सेवाओं को सरल और सुलभ तरीके से पहुँचाने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण 16 दिसंबर को गीता विद्या मंदिर पब्लिक स्कूल, निंबरी में विशाल मेगा जागरूकता कम-सेवा शिविर का आयोजन करने जा रहा है। इस शिविर में 37 विभाग एक ही स्थान पर अपनी सेवाएँ और जानकारी उपलब्ध कराएँगे, जिससे लोगों को विभिन्न दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी-कम सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण वर्षा शर्मा ने बताया कि शिविर में जिले के विविध विभागों को शामिल किया गया है, जिनमें स्वास्थ्य, परिवहन, आयुष, शिक्षा, समाज कल्याण, कृषि, उद्यान, महिला एवं बाल विकास, सहकारिता, जल संसाधन, पशुपालन, मत्स्य विभाग, रोजगार कार्यालय, आईटीआई, रेडक्रॉस, डी-एडिक्शन सेंटर, साइबर सेल, सेवा केंद्र सहित कई गैर-सरकारी संगठन भी शामिल होंगे। शिविर में प्रत्येक विभाग अपना सूचना व सेवा स्टॉल लगाएगा, जहाँ
– सरकारी योजनाओं और अनुदानों की जानकारी
– सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रम
– शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाएँ
– पंजीकरण सुविधाएँ
– कृषि-उद्यान परामर्श
– रोजगार से संबंधित मार्गदर्शन
जैसी कई सेवाएँ मौके पर उपलब्ध कराई जाएँगी।

आधार पंजीकरण के लिए Z-CRIM टीम मौजूद रहेगी, वहीं सिविल अस्पताल की टीम सीपीआर प्रशिक्षण, कैंसर व नेत्र रोगों समेत अन्य बीमारियों पर जागरूकता और आवश्यक दवाइयाँ भी उपलब्ध कराएगी। शिविर की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए 12 दिसंबर को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कक्ष में सभी विभागों की बैठक बुलाई गई है। अधिकारियों ने बताया कि यह शिविर जनता को अधिकारों व सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ विभागों के बीच समन्वय मजबूत करने का महत्वपूर्ण प्रयास है। इसे जिले में जन-सेवा और सुलभ न्याय की दिशा में एक सार्थक पहल के रूप में देखा जा रहा है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें