कासगंज पुलिस का मिशन शक्ति अभियान — नारी सुरक्षा, नारी सम्मान के प्रति जनजागरूकता
मंडल संवाददाता अमित चौहान
कासगंज, 12 अक्टूबर 2025
राज्य सरकार के “मिशन शक्ति 5.0” अभियान के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन सुनिश्चित करने हेतु कासगंज पुलिस द्वारा निरंतर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान नारी सशक्तिकरण की दिशा में एक मील का पत्थर साबित हो रहा है। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन एवं नोडल अधिकारी/अपर पुलिस अधीक्षक श्री सुशील कुमार गंगा प्रसाद के पर्यवेक्षण में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में महिला बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा गांवों, कस्बों, स्कूलों, बस स्टैंडों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर जाकर महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया जा रहा है।
इस दौरान महिला बीट पुलिस कर्मी न केवल महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनों की जानकारी दे रही हैं, बल्कि समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए उन्हें स्थानीय थाना एवं हेल्पलाइन नम्बरों की जानकारी भी उपलब्ध करा रही हैं। आज दिनांक 12 अक्टूबर 2025 को जनपदीय महिला बीट पुलिस अधिकारियों ने विभिन्न क्षेत्रों में जाकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए।
इनमें प्रमुख स्थान रहे — थाना कोतवाली कासगंज क्षेत्रांतर्गत प्राथमिक विद्यालय ग्राम कल्याणपुर,
थाना सोरों क्षेत्रांतर्गत प्राथमिक विद्यालय हरनाथपुर,
थाना ढोलना क्षेत्रांतर्गत प्राथमिक विद्यालय ढोलना,
थाना सहावर क्षेत्रांतर्गत प्राथमिक विद्यालय जमालपुर,
थाना अमांपुर क्षेत्रांतर्गत प्राथमिक विद्यालय करसाना,
थाना सुन्नगढ़ी क्षेत्रांतर्गत ग्राम पंचायत उलीपुर,
थाना पटियाली क्षेत्रांतर्गत ग्राम नगला अमीर,
थाना गंजडुण्डवारा क्षेत्रांतर्गत पंचायत भवन लहरा,
थाना सिढ़पुरा क्षेत्रांतर्गत श्री गांधी मंदिर इंटर कॉलेज फतेहपुर,
थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्रांतर्गत पंचायत भवन इंदाजशनपुर,
तथा महिला थाना क्षेत्रांतर्गत वार्ड नम्बर-11।
कार्यक्रमों में महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान, साइबर अपराधों से बचाव, सोशल मीडिया के सतर्क प्रयोग, प्रेम संबंधों में घर से पलायन के दुष्परिणाम जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही, महिला सुरक्षा से संबंधित कानूनों का सही उपयोग, झूठे मुकदमों से बचाव, और किसी भी अपराध की सूचना बिना संकोच स्थानीय थाना या हेल्पलाइन पर देने की प्रेरणा भी दी गई।महिला बीट अधिकारियों ने शासन द्वारा संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों (1090, 181, 112, 1098), कानूनी प्रावधानों एवं महिलाओं के अधिकारों के बारे में जानकारी देकर जनजागरूकता बढ़ाई।
इस प्रकार, “मिशन शक्ति 5.0” के अंतर्गत कासगंज पुलिस निरंतर नारी सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के प्रति समर्पित भाव से कार्य कर रही है।












