जिला सहारनपुर में मोबाइल लूट का खुलासा: थाना फतेहपुर पुलिस ने 2 लुटेरों को दबोचा, बुलेट बाइक व मोबाइल बरामद।
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ ऑल एनसीआर सहारनपुर
सहारनपुर।जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना फतेहपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए मोबाइल लूट की घटना का सफल अनावरण किया है। पुलिस ने इस मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने सुनसान स्थान का फायदा उठाकर मोबाइल लूट की वारदात को अंजाम दिया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर जांच शुरू की और साक्ष्यों व मुखबिर की सूचना के आधार पर दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से लूटा गया एक मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की है। बरामदगी से मामले का खुलासा पूरी तरह हो गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जिले में लूट, चोरी और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर सख्ती से अंकुश लगाया जा रहा है और अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। यह कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है, जो पुलिस की मुस्तैदी और कानून व्यवस्था बनाए रखने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।












