हाथरस में नगर पालिका का सख्त अतिक्रमण विरोधी अभियान, जेसीबी से ढहाए अवैध निर्माण

हाथरस में नगर पालिका का सख्त अतिक्रमण विरोधी अभियान, जेसीबी से ढहाए अवैध निर्माण

संवाददाता – अश्वनी कुमार जिला – हाथरस

हाथरस में शुक्रवार को नगर पालिका प्रशासन ने पुलिस बल के सहयोग से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। यह कार्रवाई शहर के प्रमुख आगरा रोड पर की गई, जहां जेसीबी मशीन की मदद से सड़क किनारे बने कच्चे-पक्के निर्माण, टीन शेड और अवैध होर्डिंग ध्वस्त किए गए। अभियान के दौरान दुकानों के बाहर सड़क पर रखी निर्माण सामग्री को भी हटाया गया। कार्रवाई के समय कुछ लोगों की नगर पालिका कर्मियों से हल्की नोक-झोंक हुई, लेकिन पुलिस बल की मौजूदगी के चलते स्थिति नियंत्रण में रही। वहीं, कई दुकानदारों ने कार्रवाई से पहले ही स्वयं अपना अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया। बस स्टैंड के सामने और शहीद पार्क के आसपास दुकानों के बाहर लगे टीन शेड भी इस अभियान के तहत हटाए गए। मौके पर नगर पालिका के अधिकारी और कर्मचारी लगातार निगरानी करते रहे। कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
नगर पालिका प्रशासन द्वारा बताया गया कि शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के उद्देश्य से पिछले तीन दिनों से लगातार अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें