कुशगढ़ धाम में राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा व 21 कन्याओं का होगा सामूहिक विवाह तैयारियों को लेकर वर-वधू पक्ष को वितरित की गई आवश्यक सामग्रियां

कुशगढ़ धाम में राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा व 21 कन्याओं का होगा सामूहिक विवाह तैयारियों को लेकर वर-वधू पक्ष को वितरित की गई आवश्यक सामग्रियां

संवाददाता आयुष मिश्र करछना (प्रयागराज)।

कोहड़ार घाट राजमार्ग पर स्थित कुशगढ़ धाम के प्राचीन शिव मंदिर का कायाकल्प होने जा रहा है। आगामी 21 अप्रैल से मंदिर के जीर्णोद्धार हेतु पांच दिवसीय भव्य अनुष्ठान का आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक उत्सव का मुख्य आकर्षण प्रभु श्री राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा और उसके पश्चात 26 अप्रैल को आयोजित होने वाला 21 जोड़ों का भव्य सामूहिक विवाह होगा।
आयोजकों ने बांटी खुशियां: कार्यक्रम के आयोजक एवं समाजसेवी मिश्रीलाल केशरी (कौवा गांव) तथा संयोजक जनसेवक धर्मप्रकाश केशरी, ओमप्रकाश केशरी व जयप्रकाश केशरी ने संयुक्त रूप से बताया कि आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इसी क्रम में रविवार को एक विशेष कार्यक्रम के दौरान विवाह के लिए चयनित 21 वर-वधू पक्ष के परिजनों को शादी की तैयारियों हेतु आवश्यक वस्तुएं प्रदान की गईं। सहायता सामग्री पाकर परिजनों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने आयोजन समिति के प्रति आभार व्यक्त किया।
धार्मिक अनुष्ठानों की धूम: 21 अप्रैल से शुरू होने वाले पांच दिवसीय अनुष्ठान में क्षेत्रीय श्रद्धालुओं का भारी जमावड़ा होने की उम्मीद है। मंदिर के जीर्णोद्धार के साथ-साथ राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह देखा जा रहा है। आयोजकों ने बताया कि 26 अप्रैल को होने वाला सामूहिक विवाह पूरी भव्यता के साथ संपन्न कराया जाएगा, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य नागरिक साक्षी बनेंगे। सामग्री वितरण के दौरान संजय केशरी ‘पप्पू’, कुलदीप कुमार केशरी, संदीप केशरी, कमलेश पांडेय, अधिवक्ता सतीश कुमार तिवारी, सुरेश शुक्ल, अनिल तिवारी, शिवम मिश्र समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें