ग्राम समाज की जमीन पर बोई गेहूं की फसल कटवाई, प्रशासन का सख्त एक्शन

ग्राम समाज की जमीन पर बोई गेहूं की फसल कटवाई, प्रशासन का सख्त एक्शन

संवादाता:पंकज मिश्रा

कुरावली। तहसील क्षेत्र के ग्राम सोनई में ग्राम समाज की भूमि पर अवैध रूप से बोई गई गेहूं की फसल पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की। शनिवार को राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर करीब 6 बीघा जमीन पर खड़ी फसल को कंबाइन मशीन से कटवा दिया। जानकारी के अनुसार गाटा संख्या 348 की ग्राम समाज भूमि पर बिना किसी अनुमति के गेहूं की फसल बोई गई थी। मामले की शिकायत मिलने के बाद एसडीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार अखिल गोयल राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे और कार्रवाई शुरू कराई। प्रशासन की मौजूदगी में पूरी फसल कटवा दी गई।
कार्रवाई के दौरान मौके पर किसी भी व्यक्ति ने न तो विरोध किया और न ही जमीन पर अपना कोई दावा पेश किया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जा या खेती बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।
इस दौरान राजस्व निरीक्षक बसंत दुबे, बृजभूषण, लेखपाल विपिन यादव सहित राजस्व विभाग की टीम मौजूद रही। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें