अयोध्या में नए साल का सैलाब: 1 जनवरी के लिए सभी VIP पास फुल, रामलला के दर्शन को उमड़ेंगे लाखों भक्त
संवाददाता बिपिन मिश्रा कुंडा प्रतापगढ़
अयोध्या नववर्ष 2026 के स्वागत के लिए धर्मनगरी अयोध्या पूरी तरह से राममय हो चुकी है। साल के पहले दिन प्रभु श्री राम के दर्शन के लिए भक्तों में इस कदर उत्साह है कि 1 जनवरी के लिए सभी VIP और सुगम दर्शन पास अभी से फुल हो गए हैं। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने आधिकारिक जानकारी साझा करते हुए बताया कि भीड़ के मद्देनजर सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अनुसार, 1 जनवरी 2026 को उमड़ने वाली संभावित भीड़ को देखते हुए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से मिलने वाले VIP पास की बुकिंग बंद कर दी गई है।












