निजीकरण के खिलाफ हाथरस में विद्युत कर्मियों का जोरदार विरोध प्रदर्शन
मंडल ब्यूरो अमित चौहान: जनपद हाथरस में आज विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने यूपीपीसीएल के निजीकरण के खिलाफ एक विशाल सभा का आयोजन किया। सभा का संचालन करते हुए वक्ताओं ने कहा कि निजीकरण आम जनता और कर्मचारियों दोनों के हितों पर कुठाराघात है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
सभा में टीजी-2, जूनियर इंजीनियर (JE), सहायक अभियंता (AE), SDO और सभी बाबूगणों ने हिस्सा लिया। सभी ने सामूहिक रूप से प्रण लिया कि यदि सरकार ने अपनी निजीकरण की योजना वापस नहीं ली तो आंदोलन को और भी व्यापक किया जाएगा।
सभा में वक्ताओं के प्रमुख बयान
निजीकरण से बिजली महंगी होगी और उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त भार पड़ेगा।
निजी कंपनियों का उद्देश्य सिर्फ मुनाफा कमाना है, जबकि विभाग जनता की सेवा के लिए है।
हजारों कर्मचारियों की नौकरी, पेंशन और भविष्य पर संकट खड़ा हो जाएगा।
किसी भी असंवैधानिक निर्णय का डटकर विरोध किया जाएगा।
कर्मचारियों ने नारे लगाए:
इंकलाब जिंदाबाद, निजीकरण मुर्दाबाद, यूपीपीसीएल बचाओ आंदोलन जिंदाबाद
सभा में यह भी तय किया गया कि आने वाले दिनों में प्रदेशव्यापी आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी और यदि आवश्यकता पड़ी तो कार्य बहिष्कार जैसे कड़े कदम भी उठाए जाएंगे।
कर्मचारियों ने जनता से अपील की कि वह भी इस आंदोलन में साथ दें क्योंकि निजीकरण का सबसे बड़ा नुकसान आम नागरिकों को ही भुगतना पड़ेगा।
ये भी पढ़ें गुरु पूर्णिमा के अवसर पर वृक्षारोपण एक पेड़ गुरुदेव के नाम का आयोजन












