24.04.2026 को एच०आर० आई०टी० विश्वविद्यालय निकट मोरटा में होगा वृहद रोजगार मेले का आयोजन गाजियाबाद,जिला सेवायोजन अधिकारी गाजियाबाद ।

24.04.2026 को एच०आर० आई०टी० विश्वविद्यालय निकट मोरटा में होगा वृहद रोजगार मेले का आयोजन गाजियाबाद,जिला सेवायोजन अधिकारी गाजियाबाद ।

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा

दिनांक 26 अप्रैल 2026 जिला सेवायोजन अधिकारी गाजियाबाद ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से अवगत कराया की जनपद के बेरोजगार अभ्यर्थियों हेतु जिला सेवायोजन कार्यालय, गाजियाबाद तथा एच० आर०आई०टी० विश्वविद्यालय निकट मोरटा, मेरठ रोड, गाजियाबाद के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 24.04.2026 को प्रातः 10.00 बजे से एच० आर०आई० टी० विश्वविद्यालय निकट मोरटा, मेरठ रोड, गाजियाबाद के परिसर में एक वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस वृहद रोजगार मेले में टेक्निकल एवं नॉन टेक्निकल क्षेत्र से सम्बन्धित विभिन्न कम्पनियों द्वारा 1500 से अधिक विविध पदों के सापेक्ष चयन / साक्षात्कार किया जाएगा।रोजगार मेले में प्रतिभाग करने हेतु अर्हता निम्न प्रकार है :- योग्यता हास्कूल से स्नातक / स्नातकोत्तर, आई०टी०आई०, डिप्लोमा, बी०टेक; आयु सीमा 18 से 40 वर्ष तक ; वेतन रूपये 11000 से 48000 प्रति माह; साक्षात्कार का स्थान- एच० आर०आई०टी० विश्वविद्यालय निकट मोरटा, मेरठ रोड, गाजियाबाद।

अभ्यर्थी सेवायोजन विभाग के वेब पोर्टलrojgaarsangam.up.gov.in पर अपना पंजीयन कर वृहद रोजगार मेले से संबंधित अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।इच्छुक अभ्यर्थी दिनांक 24, अप्रैल 2026 को समयानुसार प्रातः 10:00 बजे अपने समस्त शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्रों की छायाप्रति, बायो-डाटा (कम से कम 10) की छायाप्रति के साथ प्रतिभाग करें।वृहद रोजगार मेले में प्रतिष्ठित कम्पनियों द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को मुख्य एवं विशिष्टि अतिथि द्वारा नियुक्ति पत्र का वितरण किया जाएगा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें