जनपद एटा में अवैध तमंचा और कारतूस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, जैथरा पुलिस की कार्रवाई

जनपद एटा में अवैध तमंचा और कारतूस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, जैथरा पुलिस की कार्रवाई

संवाददाता: योगेंद्र सिंह

एटा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अवैध असलहों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जैथरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक अभियुक्त को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
थाना जैथरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पारौली सुहागपुर निवासी भूरा उर्फ जितेंद्र को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई को थाना अध्यक्ष सुनील कुमार वर्मा के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक निखिल कौशिक सहित थाना जैथरा की पुलिस टीम शामिल रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अपराधियों और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें