पति गया मजदूरी करने, पत्नी ने देवर से रचाई शादी – इलाके में फैली सनसनी
संत कबीर नगर: उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। धनघटा थाना क्षेत्र के हरिहरपुर नगर पंचायत की एक महिला ने अपने पति के मुंबई चले जाने के बाद, अपने देवर से शादी कर ली। यह मामला अब क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बबलू नामक युवक की शादी वर्ष 2017 में गोरखपुर की राधिका से हुई थी। उनके दो बच्चे भी हैं। बबलू मजदूरी के सिलसिले में कुछ समय पहले मुंबई चला गया, जिसके बाद राधिका और उसके देवर अमित के बीच नज़दीकियां बढ़ीं और प्रेम संबंध बन गए।
जब इस संबंध की भनक परिवार को लगी तो दोनों घर छोड़कर चले गए, लेकिन बाद में परिजनों के समझाने पर वापस लौट आए। इसके बाद राधिका और अमित ने साथ रहने की जिद की। मामला नगर पंचायत अध्यक्ष रवींद्र प्रताप शाही के संज्ञान में लाया गया, जिनकी मध्यस्थता से परिवार की सहमति में राधिका और अमित की शादी हरिहरपुर में कराई गई।
शादी में पति बबलू शामिल नहीं हुआ और उसने स्पष्ट कहा कि उसे अब इस रिश्ते से कोई मतलब नहीं है। यह अनोखी शादी पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
ये भी पढ़ें ग्राम पंचायत पलरा में WBM सड़क का ग्राम प्रधान ने किया भूमी पूूजन












