पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार
संवाददाता बिपिन मिश्रा
प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक श्री दीपक भूकर के निर्देशन में थाना लीलापुर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की । पुलिस ने दुष्कर्म, मारपीट और गाली-गलौज के मामले में वांछित अभियुक्त हुकम सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक श्री दीपक भूकर ने बताया कि अभियुक्त हुकम सिंह के खिलाफ कई गंभीर मामले दर्ज थे और वह लंबे समय से फरार था। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया था, जिसके तहत उसे गिरफ्तार किया गया है। हुकम सिंह पर दुष्कर्म, मारपीट और गाली-गलौज के तहत मामला दर्ज था।
पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है और उसे जल्द ही न्यायालय में पेश किया जाएगा।












