ईसन नदी पुल के नीचे अवैध रूप से रह रहे लोगों पर पुलिस की सख़्ती

ईसन नदी पुल के नीचे अवैध रूप से रह रहे लोगों पर पुलिस की सख़्ती

संवाद दाता :पंकज मिश्रा

मैनपुरी। थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ईसन नदी पुल के नीचे अवैध रूप से झोपड़-पट्टी डालकर रह रहे लोगों पर पुलिस ने कार्रवाई की है। मंगलवार शाम पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर वहां रह रहे सभी लोगों से कड़ाई से पूछताछ की। इस दौरान पुलिस ने प्रत्येक व्यक्ति के आधार कार्ड और वोटर आईडी की जांच की। पुलिस का कहना है कि बिना अनुमति और सही पहचान के नदी के किनारे अस्थाई रूप से डेरा डालकर रहना कानूनन गलत है और सुरक्षा की दृष्टि से भी जोखिमपूर्ण है।

पुलिस ने वहां मौजूद लोगों को तुरंत स्थान खाली करने की चेतावनी दी और आगे भी सत्यापन अभियान जारी रखने की बात कही। बताया जाता है कि नदी किनारे रहने वालों की गतिविधियों की जानकारी मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई।

मामला थाना कोतवाली क्षेत्र के ईसन नदी पुल के नीचे का है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की