“17.88 लाख के नशे पर पुलिस का बड़ा प्रहार: 119 किलो गांजा, लाखों टेबलेट और इंजेक्शन जला कर किया खात्मा!”

“17.88 लाख के नशे पर पुलिस का बड़ा प्रहार: 119 किलो गांजा, लाखों टेबलेट और इंजेक्शन जला कर किया खात्मा!”

जिला संवाददाता ताम्रध्वज साहू

बेमेतरा, 02 मई 2026। जिले में नशे के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 17 लाख 88 हजार रुपये से अधिक के मादक पदार्थों का विधिवत नष्टीकरण किया। यह कार्रवाई पुलिस मुख्यालय रायपुर के निर्देश और अभिषेक शांडिल्य के मार्गदर्शन में, साथ ही रामकृष्ण साहू के नेतृत्व में संपन्न हुई। नष्टीकरण की प्रक्रिया बायोटेक फ्युल्स प्राइवेट लिमिटेड, पथर्रा में पर्यावरण अनुमति के बाद पूरी की गई, जहां गांजा को जलाकर तथा टेबलेट और इंजेक्शन को नियमानुसार नष्ट किया गया। इस कार्रवाई में कुल 11 प्रकरणों से जब्त 119 किलो 408 ग्राम गांजा, 1,14,600 नग नशीली टेबलेट और 74 इंजेक्शन शामिल रहे। पुलिस के अनुसार, ये सभी मादक पदार्थ जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों—सिटी कोतवाली, नवागढ़, खम्हरिया, चंदनू, बेरला, दाढ़ी और देवरबीजा—से जब्त किए गए थे। कार्रवाई NDPS Act के प्रावधानों के तहत की गई।इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव, डीएसपी राजेश कुमार झा सहित कई अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। पुलिस ने स्पष्ट किया कि नशे के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि समाज को सुरक्षित और नशामुक्त बनाया जा सके।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें