नादघांट विद्यालय की शान बनी आराध्या दुबे
जिला संवाददाता ताम्रध्वज साहू
बेमेतरा / नवागढ /नादघांट शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के लिए यह गर्व का पल है, जब कुमारी आराध्या दुबे ने 93.5% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। उनकी इस शानदार उपलब्धि ने न केवल विद्यालय का नाम रोशन किया, बल्कि अपने माता-पिता, प्राचार्य और समस्त शिक्षकों को भी गौरवान्वित किया है। आराध्या की इस सफलता के पीछे उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों का मार्गदर्शन साफ झलकता है। उन्होंने यह साबित कर दिया कि लगन और निरंतर प्रयास से हर लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
प्राचार्य एवं शिक्षकों ने दी शुभकामनाएं-
विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकों ने आराध्या को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और अन्य विद्यार्थियों को भी उनसे प्रेरणा लेने का संदेश दिया।
परिवार में खुशी का माहौल
आराध्या की इस सफलता से उनके परिवार में खुशी का माहौल है। माता-पिता ने भी बेटी की मेहनत और समर्पण पर गर्व जताया।
प्रेरणा बनी आराध्या
आज आराध्या दुबे पूरे क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बन गई हैं। उनकी यह उपलब्धि आने वाले समय में और भी बड़ी सफलताओं की ओर संकेत करती है।
“मेहनत की राह पर चलो, मंजिल खुद कदम चूमेगी…”












