प्रतापगढ़ बाबागंज कुंवरलाल जयेंन्द्र प्रताप सिंह स्मारक लखपेड़ा कप क्रिकेट टूर्नामेंट का 26वां संस्करण का फाइनल संपन्न

प्रतापगढ़ बाबागंज कुंवरलाल जयेंन्द्र प्रताप सिंह स्मारक लखपेड़ा कप क्रिकेट टूर्नामेंट का 26वां संस्करण का फाइनल संपन्न

संवाददाता अमित शुक्ला

सनी इलेवन चौरंग ने जीता फाइनल का ख़िताब बाबागंज, प्रतापगढ़। विकास खंड बाबागंज स्थित लखपेड़ा बाजार के एल आई सी ग्राउंड में सोमवार को स्वर्गीय कुंवरलाल जयेंन्द्र प्रताप सिंह स्मारक लखपेड़ा कप क्रिकेट टूर्नामेंट का 26वां संस्करण का फाइनल मुकाबला खेला गया।विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि कुलदीप पटेल मौजूद रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता रमन सिंह ने की। प्रतियोगिता के कार्यकारी मेंटर बालेन्द्र सिंह बाबा ने बताया कि इस वर्ष कुल 16 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। फाइनल मुकाबला आई के एम आनापुर प्रयागराज और सनी इलेवन चौरंग की टीमों के बीच खेला गया। सनी इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 6 ओवर में लखनऊ के हैरिस मंसूरी के 14 गेंदों मे 33 रन की पारी की मदद से 89 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी आईकेएम आनापुर की टीम रोहित सिंह रायबरेली जायस की घातक गेंदवाजी के आगे वेवस नजर आये। रोहित सिंह ने पहले ही ओवर तीन विकेट लिए।
विजेता टीम को 81 हजार रुपये नकद व ट्रॉफी तथा उपविजेता टीम को 51 हजार रुपये नकद व ट्रॉफी प्रदान की गई । रोहित सिंह को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया फाइनल मुकाबले का मैन ऑफ द सीरीज कैलिस को 11 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया । टूर्नामेंट के दौरान फाइनल मुकाबले मे संतोष पांडेय और अजय यादव ने अंपायर की भूमिका निभाई, जबकि कमेंट्री की जिम्मेदारी प्रेम कुमार यादव और आर जे संजय कुमार संभाल रहे थे।इस अवसर पर कोटा भवानी गंज प्रधान ओमानन्द द्विवेदी, अमर कुमार तिवारी, पूर्व प्रधानाचार्य भानु प्रताप सिंह, लवकुश शुक्ला, अखिलेश द्विवेदी, बच्चा सिंह, विजय यादव लखनऊ, नूर आलम फारुकी, प्रधान पंकज यादव, टीचर अरविन्द यादव आज़ादनगर, ठेकेदार लल्ला तिवारी, सौरभ मिश्रा नेता, मोनू पाण्डेय, अन्य गणमान्य लोगों के साथ बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की