प्रेस क्लब प्रतापगढ़ (रजि.) का चुनाव संपन्न हुआ सत्येंद्र प्रताप सिंह निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए

प्रेस क्लब प्रतापगढ़ (रजि.) का चुनाव संपन्न हुआ सत्येंद्र प्रताप सिंह निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए

जिला संवाददाता अमित शुक्ला

प्रतापगढ़। रविवार को होटल वत्स , अयोध्या- प्रयागराज राजमार्ग पर बेल्हा दैवी पुल के पास प्रतापगढ़ में सम्पन्न चुनाव में अध्यक्ष पद पर सत्येन्द्र प्रताप सिंह ( बादल ) का निर्विरोध चयन पूरे संगठन के विश्वास और उनकी नेतृत्व क्षमता का प्रतीक है। साथ ही महासचिव नवीन श्रीवास्तव, सचिव देवेन्द्र नारायण मिश्र, संगठन मंत्री अब्दुल मुजीब, कोषाध्यक्ष अंशुमान सिंह ( अंशु ) एवं प्रेस प्रवक्ता आसिफ मुराद सिद्दीकी का भी निर्विरोध निर्वाचित होना संगठन की एकजुटता को दर्शाता है।उपाध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान में श्री शेष नारायण यादव ( अजय ) ने विजय प्राप्त कर अपनी लोकप्रियता और साथियों के विश्वास को सिद्ध किया।यह जीत न केवल उनकी व्यक्तिगत सफलता है, बल्कि संगठन में सक्रियता और सकारात्मक नेतृत्व की नई ऊर्जा का प्रतीक भी है। हम सभी आशा करते हैं कि नवनिर्वाचित टीम पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी, साथ ही पत्रकार साथियों के हितों की मजबूती से आवाज उठाएगी। एक बार पुनः सभी विजयी पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें