रानीगंज पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चोरी के माल के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
संवाददाता बिपिन मिश्रा कुंडा प्रतापगढ़
प्रतापगढ़ जनपद में अपराध नियंत्रण और अपराधियों की धरपकड़ के लिए प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा चलाया जा रहा अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में थाना रानीगंज पुलिस को एक सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए चोरी के आरोप में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
तलाशी के दौरान पुलिस ने अभियुक्त के पास से चोरी किया गया 01 अदद स्टेबलाइजर बरामद किया है।












