हरियाणा की श्रेष्ठ महिलाओं को मिलेगा ‘श्रीमती सुषमा स्वराज अवार्ड’, 5 लाख रुपए का होगा सम्मान

हरियाणा की श्रेष्ठ महिलाओं को मिलेगा ‘श्रीमती सुषमा स्वराज अवार्ड’, 5 लाख रुपए का होगा सम्मान

15 दिसंबर तक कर सकेंगी आवेदन : डीसी डॉ. वीरेंद्र दहिया

जिला क्राइम रिपोर्टर
सागर गोयल पानीपत, हरियाणा

पानीपत, 10 दिसंबर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हर साल की तरह इस बार भी हरियाणा सरकार विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित करेगी। इसके लिए इच्छुक महिलाएं 15 दिसंबर तक जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यालय में आवेदन जमा करा सकती हैं।डीसी डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने जानकारी देते हुए बताया कि 8 मार्च 2026 को आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय कार्यक्रम में उन महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने समाज, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, खेल और अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया है। डॉ. दहिया ने बताया कि सबसे प्रतिष्ठित श्रीमती सुषमा स्वराज अवार्ड के तहत 5 लाख रुपए की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। इस श्रेणी के लिए महिला का जन्म हरियाणा में होना अनिवार्य है और उसने महिलाओं के हित में विशेष कार्य किया हो। आवेदन निर्धारित प्रपत्र में आईसीडीएस कार्यालय में जमा करवाना होगा।

इन कैटेगरी में दिए जाएंगे सम्मान

श्रीमती सुषमा स्वराज अवार्ड – ₹5,00,000

इंदिरा गांधी शक्ति महिला अवार्ड – ₹1,50,000

कल्पना चावला शौर्य अवार्ड – ₹1,00,000

बहन शन्नो देवी पंचायती राज अवार्ड – ₹1,00,000

लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड – ₹51,000

एएनएम, नर्स, महिला MPW अवार्ड – ₹21,000

महिला खिलाड़ी अवार्ड – ₹21,000

सरकारी कर्मचारी श्रेणी – ₹21,000

सामाजिक कार्यकर्ता अवार्ड – ₹21,000

महिला उद्यमी अवार्ड – ₹21,000

डीसी ने बताया कि इच्छुक महिलाएं खंड स्तर पर महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी के कार्यालय से भी जानकारी ले सकती हैं। वहीं, जिला स्तर पर संबंधित जानकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।
आवेदन से संबंधित विवरण और दिशा-निर्देश WCDHRY.gov.in वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

और पढ़ें

रक्षाबंधन पर्व के पावन अवसर पर यात्रियों व आमजन की सुगम आवाजाही तथा सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से श्री राजकरन नैय्यर, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था एवं यातायात) द्वारा निरीक्षण एवं भ्रमण किया गया

मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की मंशानुरूप प्रत्येक शिकायतकर्ता की शिकायत का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए,शिकायतकर्ता की समस्या का संतोषजनक समाधान किया जाएं: जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

रक्षाबंधन पर्व के इस खास दिन पर अपने परिजनों से मिलने दूर-दराज से डासना जेल पहुंची बहनों और महिलाओं की सुविधा और सुरक्षा का मसूरी थाना पुलिस ने अनूठा ख्याल रखा,खाकी के पीछे एक संवेदनशील इंसान भी धड़कता है