एटा में सांसद खेल महोत्सव 2025 का भव्य शुभारम्भ, राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने किया उद्घाटन।

एटा में सांसद खेल महोत्सव 2025 का भव्य शुभारम्भ, राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने किया उद्घाटन।

संवादाता अमन अहमद।

एटा में सांसद खेल महोत्सव 2025 का आगाज़ मंगलवार को पंडित गोविंद बल्लभ पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में गरिमामयी वातावरण के बीच हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान छात्रों, खिलाड़ियों और जनप्रतिनिधियों ने खेल भावना को बढ़ावा देने तथा फिटनेस को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की शपथ ली। खेल महोत्सव का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण व स्थानीय प्रतिभाओं को एक बड़ा मंच उपलब्ध कराना है, जहां वे अपनी क्षमता का बेहतर प्रदर्शन कर सकें। इसके साथ ही “फिट इंडिया मूवमेंट” को प्रोत्साहित करते हुए युवाओं में शारीरिक फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी प्रमुख लक्ष्य है। आयोजन में हॉकी, बैडमिंटन, कबड्डी, खो-खो, एथलेटिक्स समेत कई खेलों की प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी, जिसमें बड़ी संख्या में बच्चों और युवाओं के प्रतिभाग की उम्मीद है।

कार्यक्रम के शुभारम्भ अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, भाजपा सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड, नगर पालिका चेयरमैन सुधा गुप्ता सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। महोत्सव के चलते खेल परिसर में उत्साह का माहौल बना रहा और खिलाड़ियों में प्रतियोगिताओं को लेकर जबरदस्त जोश देखने को मिला।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें