रोटरी क्लब ऑफ जिंदल नगर ने वृद्धाश्रम में मनाया नववर्ष
संवाददाता पवन सूर्यवंशी. गाजियाबाद। नववर्ष के अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ जिंदल नगर द्वारा आंचल एवं आंगन वृद्धाश्रम में सेवा एवं सद्भावना के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर वृद्धजनों को भोजन, स्टील की थालियाँ, कंबल वितरित किए गए तथा सहयोग स्वरूप एक प्रतीकात्मक चेक भी प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि DGN रोटेरियन रवि बाली जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए कहा कि समाज के जरूरतमंद एवं वरिष्ठ नागरिकों की सेवा करना हम सभी का नैतिक दायित्व है।

इस अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ जिंदल नगर के अध्यक्ष श्री हरिश ध्यानी जी ने कहा कि
“रोटरी सदैव समाज के कमजोर एवं वंचित वर्ग के साथ खड़ा रहा है
वृद्धजनों की सेवा करना हमारा कर्तव्य ही नहीं, बल्कि सौभाग्य है। आने वाले समय में भी क्लब इसी प्रकार की सेवा गतिविधियाँ निरंतर करता रहेगा
यह कार्यक्रम समाज के वरिष्ठ नागरिकों के प्रति संवेदनशीलता, करुणा एवं सेवा भावना का प्रतीक रहा
रोटरी क्लब ऑफ जिंदल नगर द्वारा भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।
ये भी पढ़ें GDA द्वारा जल्द मिलेगा PMAY योजना से साकार हुआ सपनों का घर












