श्रृंगवेरपुर धाम में लगा संतों का मेला 32 वे रामायण मेले का दिखा अलौकिक नजारा 

श्रृंगवेरपुर धाम में लगा संतों का मेला 32 वे रामायण मेले का दिखा अलौकिक नजारा 

संवाददाता आलोक मिश्रा

आनापुर। प्रयागराज श्रृंगवेरपुर धाम अंतर्गत अलादादपुर ग्राम सभा के उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल मे लखनऊ से प्रयागराज रुट पर रामचौरा रोड के नाम से विख्यात रेलवे स्टेशन के निकट स्थित आनापुर रियासत के अलादादपुर गांव मे आयोजित हो रहे 32वें क्षेत्रीय रामायण मेले का शुभारंभ कलशपूजन के उपरांत प्रातः स्मर्णीय हनुमानगढ़ी रामचौरघाट श्रृंगवेरपुरधाम पीठाधीश्वर पूज्यनीय संत श्री कमलनयन दास जी महराज दंडी स्वामी जी महराज एवं प्रयाग पीठाधीश्वर शक्ति पीठ चक्र सुदर्शनपुरी के रामानुजाचार्य स्वामी हरिप्रपन्नाचार्य जी महराज ने दीपप्रज्वलित करके किया। इस अवसर पर पूज्य संत स्वामी कमलनयन दास जी महराज ने रामायण मेला कमेटी को आशीर्वाद देते हुये कहा कि”हरिअनंत हरि कथा अनंता।कहंई सुनहिं बहुबिधि सब संता”तथा हमें निज धर्म पर चलना सिखाती रोज़ रामायण” जिन्हे संसार सागर से, उतर कर पार जाना है,उन्हे सुख के किनारे पर, लगाती रोज़ रामायण,सदा शुभ आचरण करना, सिखाती रोज़ रामायण”भजन के माध्यम से अपना आशीर्वाद प्रदान किया। आयोजन कमेटी ने पूज्यनीय संतजनों को माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया। वरिष्ठ अधिवक्ता बलराम सिंह संतजनों से आशीर्वाद लेते हुये बहुत ही सुंदर भाव से मंच का संचालन करते हुये उपस्थित भक्तजनों को बताया कि यह आयोजन 23अक्टूबर 2025 से 26/10/2025 तक चलेगा जिसमें दोपहर 1बजे से शाम 6 बजे तक पूज्य संत स्वामी हरिप्रपन्नाचार्य जी महराज के मुखारविंद से श्रीराम कथा होगी तथा सांयकाल प्रयागराज सांस्कृतिक मंडल द्वारा सनातन संस्कृति पर आधारित सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा।

इस 32वें क्षेत्रीय रामायण मेला के शुभारंभ अवसर पर भाजपा नेता विनोद ओझा, अवधेश मिश्रा, मान्धाता सिंह उर्फ लल्ला सिंह क्षेत्रीय रामायण मेला श्रृंगवेरपुरधाम के उपाध्यक्ष जयवंत सिंह, क्षेत्रीय रामायण मेला श्रृंगवेरपुरधाम के महामंत्री बलराम सिंह संयुक्त मंत्री अमित द्विवेदी,त्रिलोकी सिंह, हनुमंत सिंह, विश्राम सिंह, संतोष सिंह, दिवान सिंह, विश्वदेव शुक्ला, उमेशचंद्र द्विवेदी ब्रम्हानंद शुक्ला, रुद्रनाथ सिंह, एडवोकेट कृष्ण कुमार मनोज मित्तल, मानधाता सिंह उर्फ लल्ला सिंह, जयराम सिंह पत्रकार, सियाराम सरोज, अशोक कुशवाहा, संजीत कुमार मिश्रा, दारा सिंह, सोनू कुमार, रामसुरेशनिर्मल सहित क्षेत्रीय रामायण मेला कमेटी के पदाधिकारी और सदस्य तथा सैकड़ों की संख्या मे ग्रामीणजन उपस्थित रहे और अमृतमयी श्रीराम कथा का रसपान किया।

ये भी पढ़ें फर्जी पुलिस चरित्र प्रमाण-पत्र बनाने वाला साइबर ठग गिरफ्तार, भारी मात्रा में फर्जी दस्तावेज बरामद

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें