बीआरसी गजाधरपुर से निकाली गई स्कूल चलो अभियान रैली,शत प्रतिशत नामांकन पर जोर

बीआरसी गजाधरपुर से निकाली गई स्कूल चलो अभियान रैली,शत प्रतिशत नामांकन पर जोर

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ ऑल एनसीआर(बहराइच)

शैक्षिक सत्र 2026 – 2027 में प्रथम चरण के तहत बीईओ राकेश कुमार के नेतृत्व में सोमवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र गजाधरपुर से स्कूल चलो अभियान रैली निकाली गई। मुख्य अतिथि सीडीओ मुकेश चंद्र एवं विशिष्ट अतिथि बीएसए आशीष सिंह व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रणवीर सिंह मुन्ना भैया ने हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया। सीडीओ ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर बल दिया। बीएसए ने बच्चों को पुस्तक वितरित किए। बीएसए आशीष सिंह ने बताया कि रैली का उद्देश्य शत प्रतिशत नामांकन लक्ष्य को पूरा करना है। अभिभावकों को शिक्षा के प्रति प्रेरित किया जा रहा है।सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाएं जैसे निःशुल्क भोजन, किताबें, डीबीटी के जरिए भेजे गए 12 सौ रुपए से यूनिफॉर्म, बैग, जूता मोजा व स्टेशनरी को मुहैया कराया जा रहा है। बीईओ राकेश कुमार ने कहा कि शिक्षा ही उन्नति की नींव है। शिक्षित समाज से ही देश का विकास संभव है। आधी रोटी खायेंगे – स्कूल पढ़ने जाएंगे, एक भी बच्चा छूटा – संकल्प हमारा टूटा, जैसे नारे लगाएं गए। रैली बीआरसी से निकल करके फखरपुर बाजार, मुसेगोदम पट्टी, हरिहरपुर चौराहा, कोदही से होते हुए सेमगढ़ा चौराहे से होते हुए जैतापुर बाजार पहुंची। सभी शिक्षकों एवं बच्चों ने उच्च प्राथमिक विद्यालय जैतापुर में जलपान किए। पारले चीनी मिल होते हुए लौटकर पुनः बीआरसी पहुंची रैली को संबोधित करते हुए बीईओ ने समाप्त किया। इस दौरान काफी संख्या में शिक्षक, बच्चे एवं अभिभावक मौजूद रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें