प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश दरोगा भर्ती परीक्षा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़, ASP(W) PBH व ADM PBH ने कोषागार का किया निरीक्षण

प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश दरोगा भर्ती परीक्षा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़, ASP(W) PBH व ADM PBH ने कोषागार का किया निरीक्षण

जिला संवाददाता अमित कुमार शुक्ला

जनपद प्रतापगढ़ में आगामी उत्तर प्रदेश दरोगा भर्ती परीक्षा के दृष्टिगत सुरक्षा एवं गोपनीयता सुनिश्चित करने हेतु आज दिनांक 09.03.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री बृजनन्दन राय एवं अपर जिलाधिकारी (एडीएम) प्रतापगढ़ द्वारा संयुक्त रूप से कोषागार (ट्रेजरी) का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा कोषागार में परीक्षा से संबंधित उत्तर पुस्तिकाओं (कॉपी) के सुरक्षित भंडारण, सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, अभिलेखों की गोपनीयता एवं प्रवेश-निकास व्यवस्था का बारीकी से अवलोकन किया गया। साथ ही संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को परीक्षा सामग्री की सुरक्षा, गोपनीयता एवं सुरक्षित रख-रखाव के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री बृजनन्दन राय ने बताया कि परीक्षा से संबंधित सभी व्यवस्थाएं मानक सुरक्षा प्रोटोकॉल के अनुसार सुनिश्चित की जा रही हैं, जिससे परीक्षा प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई जायेगी जनपद प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से परीक्षा से संबंधित सभी व्यवस्थाओं की सतत निगरानी की जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता अथवा सुरक्षा में चूक की संभावना न रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें