स्वतंत्रता सेनानी के सम्मान से जुड़ा गंभीर मामला
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़। यह तस्वीर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. राम अजोर चौरसिया राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, रायपुर (तहसील पट्टी, जनपद प्रतापगढ़) के मुख्य द्वार की है।दुर्भाग्यपूर्ण बात यह है कि कॉलेज के मुख्य गेट पर अमर शहीद पं. राम अजोर चौरसिया जी का नाम बहुत छोटा कर दिया गया है। यह न केवल एक महान स्वतंत्रता सेनानी के सम्मान के साथ अन्याय है, बल्कि स्थानीय जनता की भावनाओं को भी आहत करता है।पं. राम अजोर चौरसिया जी ने देश की आजादी के लिए अपना अमूल्य योगदान और बलिदान दिया था।
उनके सम्मान में ही इस विद्यालय का नामकरण किया गया था। अतः यह अत्यंत आवश्यक है कि उनके नाम को गेट पर उचित और प्रमुख स्थान दिया जाए। विनम्र अनुरोध माननीय जिलाधिकारी महोदय, प्रतापगढ़ एवं संबंधित प्रशासन से अनुरोध है कि इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाए और विद्यालय प्रशासन को निर्देशित किया जाए कि स्वतंत्रता सेनानी पं. राम अजोर चौरसिया जी का नाम पूर्व की भांति प्रमुखता से अंकित कराया जाए।।हम आशा करते हैं कि इस विषय में शीघ्र ही उचित कार्रवाई की जाएगी।।
ये भी पढ़ें ओबीसी विद्यार्थियों को1550 की बजाय अब मिलेगी ₹10000/- की छात्रवृत्ति।












