13वें सरयू जयंती महोत्सव पर माँ सरयू का अभिषेक व आरती

13वें सरयू जयंती महोत्सव पर माँ सरयू का अभिषेक व आरती, जल और पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

संवाददाता अमित चौहान. अयोध्या: श्री अयोध्या धाम में 13वें सरयू जयंती महोत्सव के पावन अवसर पर प्रभु श्रीराम की अत्यंत प्रिय एवं पूजनीय देवनदी माँ सरयू का विधिवत अभिषेक और सूक्ष्म आरती का आयोजन किया गया। यह आयोजन आस्था, श्रद्धा और सामाजिक चेतना का प्रतीक बन गया।

सैकड़ों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में संपन्न हुए इस आयोजन में ‘सरयू मइया की जय’ के गगनभेदी उद्घोष के साथ धार्मिक वातावरण भावविभोर कर देने वाला था। श्रद्धालुओं ने माँ सरयू की महिमा का गुणगान करते हुए जल संरक्षण, स्वच्छता और पर्यावरण रक्षा का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि:

“हम अपनी नदियों को गंदा नहीं होने देंगे, उन्हें अविरल और निर्मल बनाए रखेंगे।”

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि नदियाँ केवल जल का स्रोत नहीं, बल्कि संस्कृति, आस्था और जीवन का आधार हैं। इनका संरक्षण प्रत्येक नागरिक की सामाजिक और नैतिक जिम्मेदारी है।

यह महोत्सव केवल धार्मिक आयोजन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि जनमानस में जल और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने का माध्यम भी बना। कार्यक्रम का उद्देश्य आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और हरित पर्यावरण सुनिश्चित करना रहा।

ये भी पढ़ें 3 साल की दिव्यांग बच्ची से लखनऊ में रेप, मेट्रो पुल के नीचे मां के साथ सो रही थी मासूम 

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें